1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: पुलिस दल पर नक्सली हमला, जवान घायल

छत्तीसगढ़: पुलिस दल पर नक्सली हमला, जवान घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2016 02:19 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 02:19 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान घायल हो गया। सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज भाषा को

naxali- India TV Hindi
naxali

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में आज नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया जिसमें एक जवान घायल हो गया। सुकमा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पुलिस आरक्षक घायल हो गया।

सिंह ने बताया कि आज जिले में पुलिस दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब तोंगपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया। हमले के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ देर गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल को रवाना किया गया तथा घायल जवान को बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत