1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में भी नारेबाजी
  Live Now

LIVE: भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में भी नारेबाजी

 Reported By: Devendra Parashar Written By: Mangal Yadav
 Updated : Aug 06, 2026 11:08 am IST

संसद में आज भी हंगामा हो सकता है। बीजेपी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे मौजूदा मानसून सत्र के दौरान बार-बार संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं और सदन को काम करने से रोक रहे हैं।

संसद में हंगामा- India TV Hindi
संसद में हंगामा Image Source : PTI

नई दिल्लीः संसद के दोनों सदनों में आज भी गतिरोध जारी रहने के आसार हैं। विपक्ष और सरकार के बीच कोई सहमति न बन पाने के कारण लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामा हो सकता है। इससे पहले बुधवार को दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी। संसद में विपक्ष के लगातार विरोध-प्रदर्शन के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से सदन को चलने देने का आग्रह किया और साथ ही राम मंदिर चंदे में कथित घोटाले के मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए कांग्रेस, CPI और समाजवादी पार्टी की आलोचना की।

Live updates :Parliament Session LIVE updates

Auto Refresh
Refresh
  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

    विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को भी संसद परिसर में प्रदर्शन किया। 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई' को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

  • 10:22 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    कांग्रेस सांसद का लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

    कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने गुरुवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। इसमें उन्होंने 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए दिन की कार्यवाही रोकने की मांग की। कांग्रेस सांसद ने इस घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की भी मांग की है। लोकसभा महासचिव को भेजे अपने नोटिस में टैगोर ने कहा कि यह मामला "निश्चित और तत्काल सार्वजनिक महत्व" का है और इस पर सदन में तुरंत चर्चा होनी चाहिए।

  • 8:27 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    संसद की सूची में FCRA संशोधन कानून शामिल नहीं

    6 अगस्त के लोकसभा के Revised Business list में FCRA संशोधन कानून शामिल नहीं है। सरकार के सूत्रों का कहना है कि विपक्ष के साथ संसद चलाने में गतिरोध तोड़ने में अभी तक सफलता नहीं मिली है। सरकार हंगामे के बजाय सुचारू रूप से सभी तथ्यों को सदन में स्पष्ट करके ही इस बिल को पास कराना चाहती है।

  • 8:23 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    परिसीमन बिल पर संसद का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं: रीजीजू

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार रात कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर 16 से 18 अगस्त के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार मौजूदा मानसून सत्र में संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की नए सिरे से कोशिश कर रही है। इस विधेयक का मकसद 2029 में लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करना है। कुछ राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद संसद का विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक फिर से पेश किए जा सकते हैं। 

  • 8:22 AM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान के लिए सरकार जिम्मेदारः विपक्ष

     तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 13 दिन तक संसद से अनुपस्थिति को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को कहा कि विपक्षी सांसद जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। तृणमूल सदस्य ने कहा कि उन्होंने सरकार द्वारा राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय कार्यक्रमों के माध्यम से मदर टेरेसा की 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की 75वीं वर्षगांठ मनाने का मुद्दा उठाने की कोशिश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत