नई दिल्ली: तमिलनाडु में वृधाचलम के पास पूवानुर में आधी रात को चेन्नई-मैंगलोर एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में अब तक 39 यात्रियों के घायल होने की खबर है।
यह हादसा शुक्रवार रात को करीब दो बजे हुआ और उस वक्त इस ट्रेन के ज्यादातर यात्री सो रहे थे।
हादसे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतरी थीं।
फिलहाल, चेन्नई रूट बाधित है और कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया है।
हालांकि ट्रेन को उसके रूट की ओर रवाना कर दिया गया है। लेकिन घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और पटरी से उतरे कोचों को पटरी से हटाया जा रहा है।
गुरुवार को जयपुर जंक्शन पर जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस का इंजन और दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ट्रेन की रफ्तार बहुत कम होने की वजह से कोई यात्री इस हादसे में घायल नहीं हुआ था।