1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chennai Rain Live Updates: चेन्नई में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, एयरपोर्ट शाम तक बंद, अबतक 14 मौतें

Chennai Rain Live Updates: चेन्नई में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, एयरपोर्ट शाम तक बंद, अबतक 14 मौतें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Nov 12, 2021 09:53 am IST

चेन्नई में भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते आई तबाही में कई मासूमों की जान भी चली गई है। मौसम विभाग ने तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई थी।

chennai rain- India TV Hindi
Chennai Rain Live Blog: चेन्नई में लगातार बारिश से हालात बिगड़े Image Source : PTI

चेन्नई (तमिलनाडु): चेन्नई में लगातार बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। चेन्नई समेत पूरे तमिलनाडु में बारिश से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। तमिलनाडु के मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। राजधानी चेन्नई में पहले ही भारी बारिश के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते आई तबाही में कई मासूमों की जान भी चली गई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 11 नवंबर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण राज्य के 90 तालाब और झील लबालब भर गए हैं।

 

Chennai Rain Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Manoj Kumar

    भारी बरसात की वजह से चेन्नई में 14 लोगों की गई जान

    चेन्नई में भारी बरसात की वजह से अबतक 14 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है और पिछले 4 दिन के अंदर शहर में 20 लाख लोगों तक खाने पीने का सामान पहुंचाया गया है। 

  • 1:48 PM (IST)
    Posted by Manoj Kumar

    चेन्नई एयरपोर्ट शाम तक बंद किया गया

    चेन्नई में हो रही भारी बरसात की वजह से एयरपोर्ट को दोपहर 1.15 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद कर दिया गया है। भारी बरसात की वजह से चेन्नई शहर के 13 सबवे में पानी भर गया है और सैंकड़ों पेड़ गिर गए हैं। 

  • 12:38 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    लगभग पूरे दक्षिण चेन्नई क्षेत्र में ज्यादातर केबल की खराबी और फीडर ट्रैपिंग के कारण बिजली गुल हो गई है। कई जगहों पर, टैंजेडको ने एहतियात के तौर पर सेवा को बंद कर दिया है।

  • 12:38 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    कोलाथुर सहित चेन्नई के कई इलाकों और निचले इलाकों से लोगों को निकाला गया है। राज्य आपदा मोचन बल के साथ बचाव नौकाएं, लकड़ी काटने की मशीन और ड्रिलिंग मशीन भी तैनात की गई हैं।

  • 12:37 PM (IST)
    Posted by Khushbu

    चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर स्थानीय पुलिस, सशस्त्र रिजर्व, तमिलनाडु विशेष पुलिस और होमगार्ड के कुल 75,000 पुलिसकर्मियों को तैयार रखा गया है।

  • 11:25 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह पेड़ धराशायी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कई प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया है।

  • 11:14 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    चेन्नई में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जल भराव हो गया है।

  • 10:43 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    मदुरई में भी एनडीआरएफ अलर्ट पर है। मौसम विभाग ने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है।

  • 9:12 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    चेन्नई में भारी बारिश और तेज़ आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए।

  • 9:12 AM (IST)
    Posted by Khushbu

    चेन्नई में भारी बारिश ने मुश्किले बढ़ा दी है, कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। तमिलनाडु में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत