1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस के मंत्री कवासी लखमा बोले- एसपी या कलेक्टर की कॉलर पकड़ोगे तो बड़ा नेता बनोगे

कांग्रेस के मंत्री कवासी लखमा बोले- एसपी या कलेक्टर की कॉलर पकड़ोगे तो बड़ा नेता बनोगे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 09, 2019 10:48 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 10:48 pm IST

हमेशा अपने बयानों से विवादों में रहने वाले छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के मंत्री कवासी लखमा के एक और कथित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूली बच्चों के बीच कह रहे हैं कि एसपी-कलेक्टर का कॉलर पकड़ोगे तो बड़े नेता बनोगे।

chhattisgarh minister- India TV Hindi
chhattisgarh minister

रायपुर: हमेशा अपने बयानों से विवादों में रहने वाले छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के मंत्री कवासी लखमा के एक और कथित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूली बच्चों के बीच कह रहे हैं कि एसपी-कलेक्टर का कॉलर पकड़ोगे तो बड़े नेता बनोगे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लखमा को बच्चों के साथ बैठे दिखाया गया है। इस वीडियो में लखमा एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कह रहे हैं, "मुख्यमंत्री और पुनिया की उपस्थिति में एक बच्चे से मैंने पूछा था कि क्या बनोगे तो उसका जवाब था नेता। इतना ही नहीं कमर जाति के उस बच्चे ने मुझसे उलटा सवाल पूछ लिया कि तुम बड़े नेता बने तो कैसे बने, बताओ। मेरे को क्या करना होगा।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लखमा ने कहा, "मैंने उस बच्चे से कहा -कलेक्टर या एसपी का कॉलर पकड़ो, तब नेता बनोगे।"

यह वीडियो चार दिन पुराना शिक्षक दिवस का बताया जा रहा है। कथित तौर पर इस दिन लखमा सुकमा के पावाराम सरकारी स्कूल में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे।

आईएएनएस इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इस संदर्भ में लखमा से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल पाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत