1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित बीजापुर में 2 अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काट कर पुलिसकर्मी की हत्या की

छत्तीसगढ़: नक्सल प्रभावित बीजापुर में 2 अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काट कर पुलिसकर्मी की हत्या की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2020 08:07 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 08:07 pm IST

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में रविवार को एक ग्रामीण बाजार में दो अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काट कर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

Chhattisgarh: Cop killed by 2 unidentified men in Naxal-hit Bijapur- India TV Hindi
Chhattisgarh: Cop killed by 2 unidentified men in Naxal-hit Bijapur Image Source : PTI

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में रविवार को एक ग्रामीण बाजार में दो अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से काट कर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस को वारदात में नक्सलियों के संलिप्त होने का संदेह है लेकिन पुलिस निजी दुश्मनी को लेकर हत्या किए जाने के नजरिए से भी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'वारदात उस समय हुई जब सहायक कांस्टेबल सुरेश कोमरा कुतरु गांव के साप्ताहिक बाजार में सामान खरीदने गया था।' उन्होंने कहा कि सादे कपड़े पहने दो हमलावरों ने कोमरा पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। कोमरा कुतरु पुलिस थाने में तैनात थे। अधिकारी ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत