1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बेकाबू! दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बेकाबू! दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2021 01:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 01:59 pm IST

छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस का सक्रमण बेकाबू होता जा रहा है जिसके लिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। जिन शहरों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वहां लॉकडाउन लगा दिया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना...- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बेकाबू! सरकार ने लगाया लॉकडाउन Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस का सक्रमण बेकाबू होता जा रहा है जिसके लिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। जिन शहरों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वहां लॉकडाउन लगा दिया है। दुर्ग जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक संपूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए।

बता दें कि राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए लॉकडाउन के संबंध में फैसला लेने का अधिकार दे दिया था।

इससे पहले, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा रात में दुकानों को नहीं खोलने का आदेश जारी किया जा चुका है। जबकि कई अन्य जिलों में रात में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। वहीं रायपुर में धारा 144 भी लागू है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत