1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ़: मछुआरे के जाल में मछली की जगह फंसी 2 मोटरसाइकिलें

छत्तीसगढ़: मछुआरे के जाल में मछली की जगह फंसी 2 मोटरसाइकिलें

 Reported By: IANS
 Published : Oct 14, 2017 08:31 pm IST,  Updated : Oct 14, 2017 08:31 pm IST

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपातालाब में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल फेंककर वापस खींच रहे थे, तभी रस्सी का खिंचाव सख्त होता गया...

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपातालाब में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल फेंककर वापस खींच रहे थे, तभी रस्सी का खिंचाव सख्त होता गया। कौतूहल के बीच जब जाल बाहर निकाली तो उसमें मछली की जगह दो मोटरसाइकिलें मिली। इस घटना को लेकर गांव में चर्चा तेजी से फैली और मामला पुलिस तक पहुंचा। घटना मुलमुला थाना की ग्राम पचरी की बताई गई है।

मछली पकड़ने के लिए लगाई जाल जब तालाब से निकालने की बारी आई तब मछुआरों को मछली की जगह 2 बाइक मिली। गांव में इस तरह का वाकया पहली बार देख लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। मुलमुला थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी की करतूतों का बड़ा रोचक मामला तब सामने आया जब गांव के मछुआरे तालाब में मछली मारने के लिए जाल बिछाए। जाल को निकालते समय वे तब गदगद हो गए जब उन्हें जाल में बड़ी मछली मिलने का अंदेशा हुआ। जब जाल को निकाला गया तो बड़ी मछली की जगह दो बाइक हाथ लगी।

मामले की जानकारी मिलते ही गांव के तालाब के पास लोगों की भीड़ जुट गई। सबसे पहले गांव का कबाड़ी बसंत देवार मौके पर पहुंचा और बाइक को लेने के लिए जद्दोजहद करने लगा। ग्रामीणों ने कबाड़ी से पूछताछ शुरू कर दी तब कबाड़ी ने ग्रामीणों से बताया कि उसने बाइक को कुछ संदिग्ध लोगों से खरीदा था। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत