1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छोटा राजन की गिरफ्तारी से डरा पाकिस्तान, दाऊद की सुरक्षा में लगे कमांडो!

छोटा राजन की गिरफ्तारी से डरा पाकिस्तान, दाऊद की सुरक्षा में लगे कमांडो!

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 03, 2015 06:54 am IST,  Updated : Nov 03, 2015 06:58 am IST

नई दिल्ली: छोटा राजन की इंडोनेशिया में गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते

राजन की गिरफ्तारी से...- India TV Hindi
राजन की गिरफ्तारी से डरा पाक, दाऊद की सुरक्षा बढ़ाई गई!

नई दिल्ली: छोटा राजन की इंडोनेशिया में गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तान सेना के विशेष कमांडो कराची तथा इस्लामाबाद में दाऊद के आवास पर तैनात किए गए हैं जहां वह मुंबई में 1993 में हुए बम विस्फोटों के बाद पिछले दो दशक से भी अधिक समय से रह रहा है।

गैंगस्टर छोटा राजन की 25 अक्टूबर को बाली में हुई गिरफ्तारी के मद्देनजर दाऊद की सुरक्षा में सेना के कमांडो तैनात किए गए हैं। समझा जाता है कि इंडोनेशिया में प्रत्यर्पण संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद राजन को अगले कुछ दिनों में भारत ले आया जाएगा। इससे पहले दिन में, बाली में पूछताछ के लिए ले जाए जाते समय छोटा राजन ने संवाददाताओं को बताया कि दाऊद पाकिस्तान में ISI की सुरक्षा में है।

पाकिस्तान अब तक दाऊद की अपने यहां मौजूदगी से इंकार करता रहा है लेकिन भारत का दावा है कि मुंबई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट मामले में सर्वाधिक वांछित आतंकवादी दाऊद के ठिकाने कराची और इस्लामाबाद में हैं। नई दिल्ली ने भी भारत में आपराधिक गतिविधियों में दाऊद की संलिप्तता के बारे में इस्लामाबाद को कई डोजियर दिए हैं।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह कह चुके हैं कि दाऊद अपने ठिकाने बदलता रहता है लेकिन स्थायी रूप से पाकिस्तान में रह रहा है। उन्होंने संसद में भी कहा था कि सरकार दाऊद को वापस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार दाऊद को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

छोटा राजन कभी दाऊद का करीबी विश्वस्त था लेकिन बाद में दोनों कट्टर प्रतिद्वन्द्वी हो गए। राजन का कहना है कि वह दाऊद से नहीं डरता। वर्ष 2000 में राजन पर जानलेवा हमला हुआ था। तब दाऊद के आदमियों ने बैंकाक के एक होटल में उसे पकड़ लिया था लेकिन छोटा राजन नाटकीय तरीके से भाग निकला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत