1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘छोटा राजन को मारकर ही लेंगे दम'

‘छोटा राजन को मारकर ही लेंगे दम'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 27, 2015 12:17 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 12:41 pm IST

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास आदमी छोटा शकील ने दावा किया है कि सोमवार को बाली में हुई छोटा राजन की गिरफ्तारी उसी की वजह से हुई है और वह उसे मारकर

छोटा राजन को मारकर ही...- India TV Hindi
छोटा राजन को मारकर ही लेंगे दम: छोटा शकील

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खास आदमी छोटा शकील ने दावा किया है कि सोमवार को बाली में हुई छोटा राजन की गिरफ्तारी उसी की वजह से हुई है और वह उसे मारकर ही दम लेगा।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, छोटा शकील वह छोटा राजन की गिरफ्तारी से खुश नहीं है, क्योंकि वह उसे खत्म करना चाहता था। साल 2000 में छोटा शकील के नेतृत्व में दाउद इब्राहिम के आदमियों ने बैंकॉक के एक होटल में पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बनकर छोटा राजन पर फायरिंग की थी।

इस हमले में छोटा राजन  बुरी तरह घायल हुआ था लेकिन वह किसी तरह हॉस्पिटल से भागने में कामयाब हो गया था।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, राजन की गिरफ्तारी पर शकील ने कहा, मेरे लड़कों ने पिछले हफ्ते फिजी में राजन का ठिकाना खोज लिया था। मजबूर होकर उसे इंडोनेशिया भागना पड़ा। इंडोनेशिया में उसकी गिरफ्तारी इसी वजह से हो पाई। लेकिन डी-कंपनी उसकी गिरफ्तारी से खुश नहीं हैं। मैं उसे खत्म ही करके मानूंगा और जब तक यह काम नहीं कर लेता तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।'

शकील ने कहा, 'हमें भारत की सरकार पर भरोसा नहीं है। भारत सरकार छोटा राजन को लाड़ करती आई है और हमारे खिलाफ उसकी मदद लेती आई है।'

शकील ने कहा कि छोटा राजन को चाहे भारत के हवाले किया जाय या छोड़ दिया जाए। हमें इस बात की कोई चिंता नहीं है।

शकील का कहना है कि क्या गारंटी है कि छोटा राजन का ट्रायल होगा और उसे सजा सुनाई जाएगी। उसकी हिरासत या गिरफ्तारी से हमें कोई लेनादेना नहीं है। हमारा फंडा बिल्कुल साफ है 'दुश्मन खत्म हो'। शकील ने कहा, 'मैं उसे नहीं छोड़ूंगा, चाहे वह जहां रहे।'

बता दें कि छोटा राजन को पकड़वाने में विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह की अहम भूमिका रही है। छोटा राजन की गिरफ्तारी के संबंध में वो खास तौर से इंडोनेशिया गए हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत