1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कार में दम घुटने से मासूमों की मौत, लोगों में गुस्सा

कार में दम घुटने से मासूमों की मौत, लोगों में गुस्सा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2015 01:22 pm IST,  Updated : Jun 27, 2015 02:49 pm IST

नई दिल्ली: वाराणसी के सुजाबाद इलाके में दो मासूम बच्चों की कार में दम घुटने से मौत हो गई। बच्चों की मौत पड़ोस में खड़ी एक कार में घण्टो बन्द होने के कारण हुई। बच्चों

कार में दम घुटने से...- India TV Hindi
कार में दम घुटने से मासूमों की मौत, लोगों में गुस्सा

नई दिल्ली: वाराणसी के सुजाबाद इलाके में दो मासूम बच्चों की कार में दम घुटने से मौत हो गई। बच्चों की मौत पड़ोस में खड़ी एक कार में घण्टो बन्द होने के कारण हुई। बच्चों को कार में मृत देखकर आसपास के लोग आक्रोशित हो गये और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्रशासन ने माहौल को देखते हुये मौके पर फोर्स तैनात कर दी है। यह मामला रामनगर थाना क्षेत्र के अंदर आता है। 

परिजनों की माने तो  दोनों बच्चे  सत्यम  (6 साल ) और मुस्कान  (4 साल ) दोपहर में खेलते समय पड़ोस में खड़ी इस कार पर नजर पड़ी। बच्चे इस फोर्ड कार में कब घुस गए थे ,किसी को नहीं मालूम। बच्चे जिस समय अंदर खेल रहे थे, किसी तरह सेन्ट्रल लाक लग गया। घर वालों ने करीब चार घंटे बच्चों को हर जगह खोजा लेकिन कही पता नहीं चला।

शाम को जब माँ निर्मला, पिता प्रमोद बच्चों को खोजते हुए कार के पास पहुंचे तो कार में बच्चों को बेहोश देखा। चिकत्सालय को लाया गया जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।  

इस घटना से पुरे इलाके में गम का माहौल है मरने वाले बच्चों के परिजन कार मालिक पर कार्यवाही की मांग कर रहे तो वही पुलिस मामले की जांच में लगी हैं।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत