1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में चीनी दूतावास के सामने ताइवान को बधाई के होर्डिंग्स लगे

दिल्ली में चीनी दूतावास के सामने ताइवान को बधाई के होर्डिंग्स लगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2020 09:06 am IST,  Updated : Oct 10, 2020 09:06 am IST

राजधानी दिल्ली में चीनी दूतावास के ठीक सामने ताइवान को बधाई वाले होर्डिंग लगाए गए हैं। देर रात इस होर्डिंग की तस्वीर को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है। 

china, Taiwan- India TV Hindi
दिल्ली में चीनी दूतावास के सामने ताइवान को बधाई के होर्डिंग्स लगे Image Source : ANI/TWITTER

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चीनी दूतावास के ठीक सामने ताइवान को बधाई वाले होर्डिंग लगाए गए हैं। देर रात इस होर्डिंग की तस्वीर को बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है। उन्होंने यह पोस्ट लगाने के लिए बीजेपी नेता तेजेंदर बग्गा पर गर्व भी जताया है।  इस पोस्टर में हैप्पी नेशनल डे ताइवान लिखा हुआ है। आपको बता दें कि आज ताइवान का नेशनल डे है। चीन का ताइवान से लंबे अर्से से विवाद चल रहा है। मौजूदा दौर में दोनों के बीच कटुता और ज्यादा बढ़ गई है। वहीं भारत में भी लद्दाख सीमा पर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत