1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चीनी सैनिकों ने पिछले महीने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक में 300 मीटर तक घुसपैठ की थी: सूत्र

चीनी सैनिकों ने पिछले महीने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक में 300 मीटर तक घुसपैठ की थी: सूत्र

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2018 11:33 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 11:33 pm IST

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीनी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ की घटनाएं 2016 में 273 से बढकर 2017 में 426 हो गई हैं।

Representational image- India TV Hindi
Representational image

नई दिल्ली: चीनी सेना के जवानों के एक समूह ने पिछले महीने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक इलाके में करीब 300 मीटर तक घुसपैठ की और क्षेत्र में चार टेंट लगाए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन के जवान घुमंतू जाति के रूप में भारतीय सीमा में घुस आए और उन्होंने टेंट लगा लिए।

सूत्रों ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह में घुसपैठ हुई और कुछ दिन बाद भारतीय पक्ष द्वारा उनके स्थानीय कमांडर के सामने आधिकारिक रूप से यह मुद्दा उठाने के बाद चीनी सैनिकों द्वारा पांच में से चार तंबू हटा लिए गए। सूत्रों ने कहा कि इस तरह की घुसपैठ सामान्य नहीं है और चीनी अधिकारियों के साथ उचित मंच पर इन घटनाओं का मुद्दा उठाया जाएगा।

भारत और चीन करीब चार हजार किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीनी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ की घटनाएं 2016 में 273 से बढकर 2017 में 426 हो गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत