1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती

 Written By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Apr 27, 2021 10:05 am IST,  Updated : Apr 27, 2021 10:05 am IST

Chota Rajan Corona Positive: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छोटा राजन AIIMS के जिस वार्ड में भर्ती है, वहां सुरक्षा कड़ी की गई है और किसी को आने जाने की इजाजत नहीं है।

Chota Rajan Found Coronavirus Positive admitted to AIIMS अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, AI- India TV Hindi
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती Image Source : ANI (FILE)

मुंबई. अंडरवर्ल्ड राजेंद्र निकलजे उर्फ छोटा राजन (Chota Rajan) कोरोना वायरस से संक्रमित (Corona Positive) हो गया है और उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को यहां एक सत्र अदालत को दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छोटा राजन AIIMS के जिस वार्ड में भर्ती है, वहां सुरक्षा कड़ी की गई है और किसी को आने जाने की इजाजत नहीं है।

बता दें कि राजन (61) 2015 में इंडोनेशिया के बाली से प्रत्यर्पण के बाद अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मुंबई में उसके खिलाफ दर्ज सभी मामले सीबीआई को स्थानांतरित कर दिए गए हैं और उस पर मुकदमा चलाने के लिए विशेष अदालत गठित की गई है।

तिहाड़ के सहायक जेलर ने सोमवार को फोन के माध्यम से यहां की सत्र अदालत को बताया कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर कोविड-19 से संक्रमित हो गया है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत