1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिकॉल 1993 मुंबई ब्लास्ट: पढ़ें बीते 22 साल में क्या-क्या हुआ

रिकॉल 1993 मुंबई ब्लास्ट: पढ़ें बीते 22 साल में क्या-क्या हुआ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2015 11:05 am IST,  Updated : Jul 30, 2015 10:19 am IST

नई दिल्ली: 12 मार्च 1993 को आतंकियों ने मुंबई में सिलसिलेवार बम विस्फोट किए थे, जिसमें 257 लोगों की मौत हुई थी और 800 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। उस दिन आतंकियों ने शहर

16 अक्टूबर 1995: संजय दत्त को कोर्ट से जमानत मिल गई।

जुलाई 2007: टाडा अदालत ने जुलाई 2007 में संजय दत्त को 9 एमएम पिस्टल और AK-56 रखने पर आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया. AK-56 रखने पर कोर्ट ने 6 साल जेल की सजा सुनाई।

2 अगस्त 2007: कोर्ट ने अगस्त 2007 में संजय दत्त को दोबारा हिरासत में लेने का आदेश दिया. इस बार उन्हें पुणे की यरवदा जेल में रखा गया.

20 अगस्त 2007: संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई।

अक्तूबर 2000: सभी अभियोग पक्ष के गवाहों के बयान समाप्त हुए।

 

अक्तूबर 2001: अभियोग पक्ष ने अपनी दलील समाप्त की।

 

सितंबर 2003: मामले की सुनवाई समाप्त हुई।

सितंबर 2006: अदालत ने अपने फैसले देने शुरु किए। इस मामले में 123 अभियुक्त हैं जिनमें से 12 को निचली अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई थी। इस मामले में 20 लोगों को उम्र कैद की सज़ा सुनाई गई थी जिनमें से दो की मौत हो चुकी है और उनके वारिस इस मुकदमा लड़ रहे हैं।

इनके अलावा 68 लोगों को उम्र कैद से कम की सज़ा सुनाई गई थी जबकि 23 लोगों को निर्दोष माना गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत