1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. को-विन पोर्टल हैक करने के दावे ‘निराधार’ हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी

को-विन पोर्टल हैक करने के दावे ‘निराधार’ हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2021 04:18 pm IST,  Updated : Jun 12, 2021 04:18 pm IST

सरकार ने कोविन पोर्टल को हैक करने और आंकड़े लीक होने के दावों को शनिवार को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘निराधार’’ बताया। 

को-विन पोर्टल हैक करने के दावे ‘निराधार’ हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी- India TV Hindi
को-विन पोर्टल हैक करने के दावे ‘निराधार’ हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। सरकार ने कोविन पोर्टल को हैक करने और आंकड़े लीक होने के दावों को शनिवार को खारिज करते हुए उन्हें ‘‘निराधार’’ बताया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को-विन प्रणाली को कथित तौर पर हैक करने के मामले की जांच कर रही है।

टीका प्रशासन पर अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष डॉ. आर एस शर्मा ने स्पष्ट किया, ‘‘को-विन प्रणाली को कथित तौर पर हैक करने और आंकड़े लीक होने से संबंधित डार्क वेब पर तथाकथित हैकरों के दावे निराधार हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाते रहेंगे कि को-विन पर लोगों के आंकड़े सुरक्षित रहें।’’ को-विन पोर्टल कोविड-19 टीकाकरण अभियान का अहम हिस्सा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत