1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: पत्थरबाजों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, एक छात्र की मौत, 10 अन्य नागरिक घायल

कश्मीर: पत्थरबाजों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, एक छात्र की मौत, 10 अन्य नागरिक घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2017 10:09 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 10:10 pm IST

कश्मीर के शोपियां जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पथराव कर रही भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में आज एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य नागरिक घायल हो गए।

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पथराव कर रही भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में आज एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य नागरिक घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आज शाम शोपियां के गनोवपुरा में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। उन्हें वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, स्थानीय बाशिंदों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जिन्होंने उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पथराव तेज हो गया और सुरक्षा बलों को उन्हें तितर बितर करने के लिए गोली चलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि झड़प में आदिल फारूक नाम के एक छात्र की मौत हो गई और 10 अन्य नागरिक घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत