1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजधानी दिल्ली में मौसम साफ

राजधानी दिल्ली में मौसम साफ

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 10:18 am IST,  Updated : Apr 09, 2015 10:21 am IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शहर

- India TV Hindi

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम साफ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शहर में दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। सुबह के समय हल्का धुंधलका था।"

अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने ही संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 70 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

राजधानी में इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत