1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव और कई मंत्री ओवैसी की बेटी की शादी में पहुंचे

तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव और कई मंत्री ओवैसी की बेटी की शादी में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2020 07:52 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 07:52 am IST

ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी मंगलवार को यहां उनके आवास पर हुई, जिसमें कोरोना के चलते सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।

तेलंगाना के CM के....- India TV Hindi
तेलंगाना के CM के. चंद्रशेखर राव और कई मंत्री ओवैसी की बेटी की शादी में पहुंचे Image Source : SOCIAL MEDIA

हैदराबाद: ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख व हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी मंगलवार को यहां उनके आवास पर हुई, जिसमें कोरोना के चलते सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। पुराने हैदराबाद के शास्त्रीपुरम स्थित सांसद के अवास में मंगलवार की रात हुए शादी समारोह में मुख्यमंत्री कल्बकुंतल चंद्रशेखर राव, मंत्री महमूद अली, ईताला राजेंद्र और टीआरएस के कई नेता भी पहुंचे।

आमंत्रित मेहमानों में राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार, डीजीपी महेंद्र रेड्डी और हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार भी शामिल थे।

ओवैसी की दूसरी बेटी की शादी डॉक्टर आबिद अली खान के साथ हुई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत