1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा विकास दुबे, CM शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की फोन पर बात

यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा विकास दुबे, CM शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की फोन पर बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2020 11:42 am IST,  Updated : Jul 09, 2020 11:45 am IST

उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है।

यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा विकास दुबे, CM शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की फोन पर बात- India TV Hindi
यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा विकास दुबे, CM शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी से की फोन पर बात Image Source : FILE

उज्जैन/भोपाल: उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। इसकी जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके दी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, "मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।"

वहीं, इसके अलावा सीएम चौहान ने उज्जैन पुलिस को बधाई भी दी। उन्होंने एक अन्य ट्वीट करके कहा, "विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।" इतना ही नहीं उन्होंने अपराधियों को कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में लिखा, "जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत