1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोयला घोटाला: 4 मार्च को आरोप तय करेगी अदालत

कोयला घोटाला: 4 मार्च को आरोप तय करेगी अदालत

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2016 01:46 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 01:46 pm IST

CBI केे विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने कहा कि मामले में आरोपों पर फैसला सुनाने के लिए वह कुछ समय लेंगे क्योंकि CBI और आरोपी के वकील की ओर से पेश दस्तावेजों और उन सभी दलीलों का अध्ययन करेंगे।

coal scam- India TV Hindi
coal scam

नई दिल्ली: कोयला घोटाला मामले में आरोप तय करने के संबंध में एक विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाने के लिए आज 4 मार्च की तारीख तय की है जिसमें सीबीआई ने उद्योगपति नवीन जिंदल, पूर्व कोयला राज्यमंत्री डी. नारायण राव और 13 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

CBI केे विशेष न्यायाधीश भरत पाराशर ने कहा कि मामले में आरोपों पर फैसला सुनाने के लिए वह कुछ समय लेंगे क्योंकि सीबीआई और आरोपी के वकील की ओर से पेश दस्तावेजों और उन सभी दलीलों का अध्ययन करेंगे।

न्यायाधीश ने कहा, मैं कुछ समय लूंगा और इसके लिए चार मार्च की तारीख तय की है।

आरोप तय करने के लिए चल रही दलीलों के दौरान CBI ने आरोप लगाया कि मामले में आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने झारखंड में अमरकोंडा मुर्गदंगल कोयला ब्लॉक के आवंटन में जिंदल समूह की कंपनियों - जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड :जेएसपीएल: और गन स्पॉन्ज आयरन प्राइवेट लिमिटेड :जीएसआईपीएल: का पक्ष लिया था।

CBI ने यह भी आरोप लगाया कि जिंदल समूह की दो कंपनियों के पक्ष में कोयला ब्लॉक आवंटन पाने के लिए आरोपी व्यक्तियों ने एक दूसरे के साथ साजिश भी रची थी।

सीबीआई की दलील का विरोध करते हुए जिंदल, कोड़ा और राव सहित सभी आरोपियों ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि कोयला ब्लॉक आवंटन की प्रक्रिया के दौरान वे किसी साजिश में शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत