1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, श्रीनगर में पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, श्रीनगर में पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 07:03 pm IST

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और श्रीनगर में पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के साथ ही अब तक इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

Jammu Kashmir Snowfall- India TV Hindi
Jammu Kashmir Snowfall Image Source : PTI

श्रीनगर: कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और श्रीनगर में पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे जाने के साथ ही अब तक इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि समूचे कश्मीर और लदाख में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और आसमान साफ रहा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में कल की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही जब न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया जिसके कारण कई स्थानों पर जलापूर्ति लाइन जम गई। 

कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम रिसोर्ट रहा जहां रात का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि कि दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से 10.5 कम रहा। कोकरनाग में तापमान शून्य से सात डिग्री कम रहा जबकि उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 

अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र लदाख के लेह नगर में तापमान शून्य से 20.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आगामी सप्ताह के लिए मौसम विभाग ने मौसम का मिजाज मुख्य रूप से शुष्क रहने का अंदेशा जताया है। कश्मीर इस समय चिल्लई कलां की गिरफ्त में है। चिल्लई कलां 40 दिन चलने वाला बेहद ठंड का समय होता है जब सर्वाधिक हिमपात होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत