1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु के पास कॉलेज छात्रा का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के पास कॉलेज छात्रा का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 11, 2015 06:03 pm IST,  Updated : Oct 11, 2015 06:30 pm IST

कर्नाटक: बेंगलुरु के पास मण्डया क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 साल की पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी

बेंगलुरु के पास...- India TV Hindi
बेंगलुरु के पास छात्रा का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक: बेंगलुरु के पास मण्डया क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 20 साल की पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक देश के आईटी हब बेंगलुरु से करीब 100 किलोमीटर दूर मण्डया में इस वारदात को अंजमा दिया गया। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक भूषण गुलाब बोरसे ने बातचीत में बताया कि पीड़ित छात्रा ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करा आपबीती सुनाई थी और हमने रविवार को सभी आरोपियों को मण्डया के पंडावपुरा इलाके से दबोच लिया। उन्होंने बताया कि धारा 376 (जी) के तहत गिरफ्तार किया गया है। बोरसे ने बताया कि पीड़िता अपने मित्र कीर्ति के साथ बाइक पर निकली थी। उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद कीर्ति के तीन और साथी दूसरी गाड़ियों पर उसके पीछे हो लिए। ये सभी शहर से थोड़ी दूर बीडिबेत्ते नाम की सुनसान जगह पर गए। पीड़िता के मुताबिक इसी जगह पर कीर्ति और उसके दूसरे 2 और दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस वारदात के वक्त एक चौथा सख्स भी मौजूद था और उसे भी गुनहगार मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी महीने गैंगरेप की एक और वारदात सामने आई थी जिसमें बीपीओ में काम करने वाली एक महिला के साथ टेम्पो ट्रैवलर में ड्राईवर और क्लीनर ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत