1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में 16 नवंबर से फिर खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, राज्य सरकार ने लिया फैसला

हरियाणा में 16 नवंबर से फिर खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, राज्य सरकार ने लिया फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 06:27 pm IST

हरियाणा में कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खुलने जा रहे है। राज्य सरकार ने इन्हें खोलने की अनुमति दे दी है। अब मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 16 नवंबर से फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है।

Colleges and universities in Haryana allowed to reopen from 16th November- India TV Hindi
Colleges and universities in Haryana allowed to reopen from 16th November Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा में कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खुलने जा रहे है। राज्य सरकार ने इन्हें खोलने की अनुमति दे दी है। अब मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 16 नवंबर से फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है। 

इससे पहले रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया था कि सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। रक्षा मंत्रालय के तहत कार्य करने वाली सैनिक स्कूल सोसाइटी देश में ऐसे 33 आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन करती है। 

कुमार ने ट्विटर पर कहा था, ‘‘वर्ष 2021-22 से सैनिक स्कूलों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है।’’ उन्होंने 13 अक्टूबर के उस परिपत्र की तस्वीर पोस्ट की जो देशभर के सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को भेजा गया था। परिपत्र में कहा गया है कि किसी सैनिक स्कूल में 67 प्रतिशत सीटें उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जिसमें स्कूल स्थित है और शेष 33 प्रतिशत उन लोगों के लिए आरक्षित हैं जो उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के बाहर से आते हैं। 

इन दो सूचियों को सूची ‘ए’ और सूची ‘बी’ कहा जाएगा। परिपत्र में कहा गया है कि प्रत्येक सूची में 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, 7.5 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए हैं और 27 प्रतिशत सीटें गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी के लिए हैं। इसमें कहा गया है कि यह आरक्षण नीति शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत