1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल में बंद कर्नाटक के वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता शिवकुमार से मिलने तिहाड़ पहुंचीं सोनिया

जेल में बंद कर्नाटक के वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता शिवकुमार से मिलने तिहाड़ पहुंचीं सोनिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2019 10:05 am IST,  Updated : Oct 23, 2019 10:05 am IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचीं।

Sonia Gandhi- India TV Hindi
Sonia Gandhi

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया सुबह करीब नौ बजे तिहाड़ पहुंचीं । 

एक सूत्र ने बताया कि सोनिया कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार की खैरियत जानने के साथ साथ उनके प्रति एकजुटता प्रकट करने जेल पहुंचीं। गौरतलब है कि धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

सोनिया ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से भी तिहाड़ पहुंचकर मुलाकात की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत