1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया-राहुल के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता ने उंगली काटकर तिरूपति में चढ़ाई

सोनिया-राहुल के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता ने उंगली काटकर तिरूपति में चढ़ाई

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2016 06:49 am IST,  Updated : Jan 11, 2016 10:16 am IST

बेंगलुरू: कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत की खातिर एक व्यक्ति ने अपनी बाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली काटकर आंध्रप्रदेश के तिरूपति मंदिर में चढ़ावा के तौर पर

sonia rahul- India TV Hindi
sonia rahul

बेंगलुरू: कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत की खातिर एक व्यक्ति ने अपनी बाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली काटकर आंध्रप्रदेश के तिरूपति मंदिर में चढ़ावा के तौर पर चढ़ाने का दावा किया है।

कर्नाटक के रमनागरा में ग्रेनाइट का व्यवसाय करने वाले इंदुवालु सुरेश ने अपनी कानी उंगली काटकर तिरुपति बालाजी में दान कर दिया। सुरेश का कहना है कि उन्होंने अपनी उंगली इसलिए काटी क्योंकि वो नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को जमानत मिलने पर भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहते थे। 25 दिसंबर को इंदुवालु सुरेश ने अपनी उंगली काटी थी।

सुरेश ने बताया कि वह पिछले साल 25 दिसंबर को तिरूपति गया था और उसने अपनी कनिष्ठा उंगली काट कर उसे मंदिर की हुंडी (दानपेटी) में गिरा दी। उन्होंने दावा कि इसकी खबर मिलने पर राज्य के आवास मंत्री एम एच अंबरीश ने तुरंत शनिवार को उसे अपने आवास पर तलब किया और कांग्रेस एकलव्य की उपाधि दी।

सुरेश ने बताया कि उंगली काटे जाने के बाद उसने मंदिर के पास स्थित एक अस्पताल में अपना उपचार कराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत