
क्या है सिंध की सच्चाई
उसने बताया, “यह सच बात है कि जब भी सिंध की किसी लड़की का अपहरण किया जाता है और उसका धर्मांतरण किया जाता है तो सिंध के काफी सारे हिंदू परिवार असहायता और लाचारी के बीच वहां से पलायन करने को मजबूर होते हैं और भारत आ जाते हैं। दहकारी से अंजलि बाई मेघवार, मैतियारी से काजुल भील और नवाबशाह से करीन के अपहरण के बाद मेरे अजीज दोस्त अजीत कुमार को भी माइग्रेशन का विकल्प बेहतर लगा। अजीत ने मुझे बताया था कि उसने भारत में शिफ्ट होने का फैसला किया है। हम यहां पर पूरी तरह से असुरक्षित हैं। हमारे साथ लूटपाट होती है पर कोई भी हमारी नहीं सुनता। हमारे मंदिरों पर दिन दहाड़े हमले होते हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं, हमारी बेटियों को जबरन उठाकर उनका धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है। पिछले 65 सालों में कुछ भी नहीं हुआ और न ही हमें आगे ऐसा होने की उम्मीद है। हालात और बद से बदतर ही होंगे।”
अगली स्लाइड में पढ़ें नहीं दिखती बदलाव की सूरत