1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुलिस पर टिप्पणी करना शोभा डे को पड़ा भारी, पुलिसकर्मी ने दिया करारा जवाब

पुलिस पर टिप्पणी करना शोभा डे को पड़ा भारी, पुलिसकर्मी ने दिया करारा जवाब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 23, 2017 11:29 am IST,  Updated : Feb 23, 2017 11:29 am IST

नई दिल्ली: हमेशा विवादास्पद बयान देकर सुर्ख़ियों में रहने वाली लेखिका शोभा डे को मुम्बई पुलिस पर तंज कसना भारी पड गया क्योंकि जिस पुलिस अधिकारी की फोटो ट्विटर पर लगा कर शोभा डे ने

Shobha De- India TV Hindi
Shobha De

नई दिल्ली: हमेशा विवादास्पद बयान देकर सुर्ख़ियों में रहने वाली लेखिका शोभा डे को मुम्बई पुलिस पर तंज कसना भारी पड गया क्योंकि जिस पुलिस अधिकारी की फोटो ट्विटर पर लगा कर शोभा डे ने लिखा '' हेवी पुलिस बदोबस्त इन मुम्बई टुडे'' वह पुलिस अधिकारी महाराष्ट्र पुलिस का ना होकर एमपी पुलिस के इस्पेक्टर निकले। ट्विटर पर मोटे पुलिसकर्मी को लेकर किया गया उनका मजाक उल्टे उनके गले पड़ गाया है।

बीमारी की वजह से इस पुलिसकर्मी का वजन बढ़ गया है। उन्होंने शोभा डे को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बन्द कर दी है। शोभा डे के बयान से आहत बीमारी के कारण मोटापे से ग्रसित दौलतराम जोगावत ने एक अख़बार के जरिये डे को जवाब देते हुए कहा कि कौन पतला नहीं होना चाहेगा? अगर मैडम चाहती हैं, तो वह मेरे ट्रीटमेंट के लिए पैसा दे सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि दौलतराम जोगावत का 180 किग्रा। वजन बीमारी की वजह से है ना कि वह ओवर वेट हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 'इंसुलिन असंतुलन' बीमारी का ऑपरेशन 1993 में करवाया था, लेकिन वजन बढ़ता गया। बीमारी के कारण मोटापे के शिकार हैं।

शोभा डे के इस तंज पर जहां एमपी पुलिस में आक्रोश है वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने भी इसका जोरदार खंडन ट्विटर पर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत