1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के अब तक कुल 2301 मामले सामने आए, 56 लोगों की हुई मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Coronavirus के अब तक कुल 2301 मामले सामने आए, 56 लोगों की हुई मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 04:58 pm IST

शभर में कोरोना वायरस के अबतक 2301 मामले सामने आए हैं जबकि 56 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

Coronavirus death toll reached to 56 in India: Health Ministry- India TV Hindi
Coronavirus death toll reached to 56 in India: Health Ministry Image Source : ANI

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के अबतक 2301 मामले सामने आए हैं जबकि 56 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। मंत्रालय की ओर से यह बताया गया कि कल से लेकर आज तक कोरोना संक्रमण के कुल 336 नए मामले सामने आए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि  पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से जिन 12 लोगों की मौत हुई है, उनमें से कुछ लोग तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़े हुए थे  वहीं पिछले दो दिनों में सामने आये कोरोना वायरस संक्रमण के 647 पॉजिटिव मामले तबलीगी जमात के कार्यक्रम से संबद्ध हैं । स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तबलीगी जमात कार्यक्रम से जुड़े कोविड-19 के मामले 14 राज्यों से आए हैं । 

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीएमआर के अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये पिछले 24 घंटों में 8,000 नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की जांच के लिए 182 प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें से 130 सरकारी हैं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत