1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 21 दिन में 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाने वाला पहला देश बना भारत

21 दिन में 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाने वाला पहला देश बना भारत

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 05:48 pm IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिन में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है।

21 दिन में 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाने वाला पहला देश बना भारत- India TV Hindi
21 दिन में 50 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाने वाला पहला देश बना भारत

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक 54 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 54,16,849 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है, जिनमें से उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है। इसके बाद महाराष्ट्र में 4,34,943, राजस्थान में 4,14,422 और कर्नाटक में 3,60,592 लोगों को टीका लगाया गया है।

एक बयान में कहा गया कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिन में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 10,502 सत्रों में 4,57,404 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 1,06,303 सत्र आयोजित हो चुके हैं। जिन लोगों को पिछले 24 घंटे में टीका लगाया गया है, उनमें 3,01,537 स्वास्थ्यकर्मी और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम करनेवाले 1,55,867 कर्मी हैं।’’

मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 20,06,72,589 नमूनों की जांच हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से करीब 83.3 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,14,304 हो गए हैं और मृतक संख्या बढ़कर 1,54,918 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 95 और लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत