1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भीलवाड़ा में मृतक के दो परिजन भी कोरोना पॉजिटिव, राजस्थान में अब तक 45 लोग संक्रमित

भीलवाड़ा में मृतक के दो परिजन भी कोरोना पॉजिटिव, राजस्थान में अब तक 45 लोग संक्रमित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 11:17 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 11:17 am IST

राजस्थान का भीलवाड़ा शहर कोरोना वायरस का केंद्र बन चुका है। यहां गुरुवार को एक साथ 19 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया था।

Corona Virus Cases in Rajasthan - India TV Hindi
Corona Virus Cases in Rajasthan 

राजस्थान का भीलवाड़ा शहर कोरोना वायरस का केंद्र बन चुका है। यहां गुरुवार को एक साथ 19 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया था। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। अब खबर है कि मृतक के दो रिश्तेदार भी अब कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब राजस्थान में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इसमें से आधे मामले सिर्फ भीलवाड़ा से आए हैं। 

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक कोरोना वायरस से पॉजिटिव शख्स की मौत हो गई है। भीलवाड़ा में महात्मा गांधी अस्पताल के प्रिंसिपल राजन नंदा ने बातया कि इस व्यक्ति को किडनी और ब्लड प्रैशर जैसी कई बीमारियों से पीड़त था। राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि व्यक्ति की मौत किडनी के काम न करने और अन्य कारणों के चलते हुई है। यह व्यक्ति हाल ही में कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। 

राजस्थान में अब तक कुल 43 कोरोना पाॅजीटिव पाए गए, जिनमें से अकेले भीलवाड़ा में ही 19 हैं। इतना ही नहीं भीलवाड़ा देश का पहला एपि सेंटर है, जिसमें 457 सैंपल में से 19 पाॅजीटिव पाए गए। यह औसत में सर्वाधिक है। भीलवाड़ा में 11 हजार लोग संदिग्ध हैं, जिनमें से 6445 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन पर अब पहरा बिठाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत