1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Police के कांस्टेबल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Delhi Police के कांस्टेबल में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 09:03 pm IST

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Coronavirus test- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से पृथकवास में भेज दिया गया है और उनसे कहा गया है कि वह घर नहीं जाए। कांस्टेबल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तिलक नगर पुलिस थाने के तिलक विहार पुलिस चौकी में तैनात है।

अधिकारी ने बताया, 'उनके नमूनों की जांच 17 अप्रैल को करायी गयी थी और 18 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई ।' कांस्टेबल के संपर्क में आये उनके परिजनों एवं अधिकारियों को पृथकवास में जाने के लिये कहा गया है। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल की स्थिति ठीक है । अबतक कम से कम आठ पुलिसकर्मियों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी है जिसमें से एक उपचार के बाद ठीक हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत