1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: भारत में संक्रमण के 12,885 नए मामले, 461 और लोगों की गई जान

Coronavirus: भारत में संक्रमण के 12,885 नए मामले, 461 और लोगों की गई जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2021 11:43 am IST,  Updated : Nov 04, 2021 11:43 am IST

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,48,579 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,630 की कमी दर्ज की गई है।

Coronavirus: भारत में संक्रमण...- India TV Hindi
Coronavirus: भारत में संक्रमण के 12,885 नए मामले, 461 और लोगों की गई जान Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,885 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,21,025 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,48,579 हुई, जो पिछले 253 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 461 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,652 हो गई। देश में लगातार 27 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 130 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,48,579 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,630 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.21 प्रतिशत है, जो पिछले 31 दिन से दो प्रतिशत से कम है।

वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत है, जो पिछले 41 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 3,37,12,794 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 107.63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत