Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: चिंताजनकर खबर! बेंगलुरु मेट्रो सेवाएं बहाल होने के बाद 28 कर्मी संक्रमित

Coronavirus: चिंताजनकर खबर! बेंगलुरु मेट्रो सेवाएं बहाल होने के बाद 28 कर्मी संक्रमित

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 30, 2020 07:10 pm IST, Updated : Sep 30, 2020 07:10 pm IST

एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने का अनुरोध करते हुए पीटीआई भाषा को बताया कि बीएमआरसीएल में काम करने वाले कम से कम 28 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

coronavirus 28 bengaluru metro staff infected after services resumed । Coronavirus: चिंताजनकर खबर! ब- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/MDNAMMAMETRO Coronavirus: चिंताजनकर खबर! बेंगलुरु मेट्रो सेवाएं बहाल होने के बाद 28 कर्मी संक्रमित

बेंगलुरु. बेंगलुरु मेट्रो की सेवाएं लॉकडाउन के बाद सात सितंबर को बहाल हुयीं और उस समय से अब तक उसके 28 कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

लॉकडाउन के कारण मेट्रों सेवाएं पांच महीने से अधिक समय तक स्थगित रही थीं। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने का अनुरोध करते हुए पीटीआई भाषा को बताया कि बीएमआरसीएल में काम करने वाले कम से कम 28 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उन सभी को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के आधार पर निर्धारित स्थानों पर पृथकवास में रखा गया है। कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन के मद्देनजर 24 मार्च से मेट्रो सेवाएं निलंबित थीं। (भाषा)

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement