1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस: केरल में घर में अलग रखे गए 4 लोग घूमते हुए पाए गए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरोना वायरस: केरल में घर में अलग रखे गए 4 लोग घूमते हुए पाए गए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2020 09:37 am IST,  Updated : Mar 21, 2020 09:37 am IST

14 दिन के लिए घर में आइसोलेशन में रखे गए 4 लोग शुक्रवार को बाहर घूमते पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Coronavirus, Coronavirus Kerala, Coronavirus Isolated, Coronavirus Kerala Isolated- India TV Hindi
कोरोना वायरस के चलते 14 दिन के लिए घर में आइसोलेशन में रखे गए 4 लोग शुक्रवार को बाहर घूमते पाए गए। PTI Representational

वायनाड: पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है। इस वायरस से लाखों लोग संक्रमित हैं, हजारों की जान जा चुकी है और कई बड़े शहरों को लॉकडाउन किया जा चुका है। लोगों को विभिन्न माध्यमों से इस वायरस के बारे में जानकारी दी जा रही है, फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं जो लापरवाही के चलते अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसी ही एक खबर केरल से आई है, जहां घर में आइसोलेशन में रखे गए 4 लोग बाहर घूमते पाए गए। 

चारों हाल ही में विदेश से आए थे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना केरल के वायनाड जिले की है। यहां कोरोना वायरस के चलते 14 दिन के लिए घर में आइसोलेशन में रखे गए 4 लोग शुक्रवार को बाहर घूमते पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये चारों हाल ही में विदेश से लौटे थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इन चारों को मबाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कनिका कपूर पर भी हैं गंभीर आरोप
केरल की घटना के अलावा भी देश में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जहां लोगों ने अपनी लापरवाही के चलते कई लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। सबसे चर्चित मामला जानी-मानी गायिका कनिका कपूर का है, जिनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर कोरोना वायरस के लक्षणों को छिपाया। कनिका कपूर कई पार्टियों में भी शामिल हुई थीं, जिसकी वजह से वह कई लोगों के संपर्क में आई थीं। यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत