1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पिछले 24 घंटे में Coronavirus से संक्रमण के 75 नए मामले आए: स्वास्थ्य मंत्रालय

पिछले 24 घंटे में Coronavirus से संक्रमण के 75 नए मामले आए: स्वास्थ्य मंत्रालय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 04:49 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 05:17 pm IST

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए हैं, वहीं मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 724 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे में Coronavirus से संक्रमण के 75 नए मामले आए: स्वास्थ्य मंत्रालय - India TV Hindi
पिछले 24 घंटे में Coronavirus से संक्रमण के 75 नए मामले आए: स्वास्थ्य मंत्रालय  Image Source : ANI

ऩई दिल्ली: देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 75 नए मामले सामने आए हैं, वहीं मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 724 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण की वजह से 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

उन्होंने बताया कि 10,000 वेंटिलेटर के लिए एक सार्वजनकि क्षेत्र की कंपनी को आदेश दिया गया है वही भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से भी 1-2 महीनों में 30,000 अतिरिक्त वेंटिलेटर खरीदने का अनुरोध किया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्यों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि विदेश से लौटे सभी यात्रियों की निगरानी की जाए

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह कहा गया कि हमें सावधान रहना होगा, लॉकडाउन और सामाजिक मेलजोल में कमी को शिद्दत से अपनाना होगा, क्योंकि अगर एक भी व्यक्ति कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करता है तो हमारे सभी प्रयास मिट्टी में मिल जाएंगे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत