1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ..तो नतीजों की घोषणा पर रोक लगा दी जाएगी, DUSU चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा पर दिल्ली HC नाराज

..तो नतीजों की घोषणा पर रोक लगा दी जाएगी, DUSU चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा पर दिल्ली HC नाराज

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 17, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 06:42 pm IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी में चुनाव से पहले हुई हिंसा की घटना पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है और इसे लेकर विश्वविद्यालय, दिल्ली पुलिस और सरकार से कल तक रिपोर्ट मांगी है। जानें कोर्ट ने और क्या कहा है?

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव पर हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- India TV Hindi
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव पर हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में DUSU चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताई है और कोर्ट ने कहा है कि लोकतंत्र को आपराधिक समाज में नहीं बदला जा सकता। इस मामले में हाई कोर्ट ने DU, दिल्ली पुलिस और सरकार से कल तक रिपोर्ट मांगी। साथ ही, हाई कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर की गई कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हुआ,तो वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा पर रोक लगा दी जाएगी। मामले पर कल दिल्ली हाई कोर्ट दोपहर 12 बजे फिर करेगा सुनवाई।


कोर्ट में क्या हुआ
कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता और अधिवक्ता प्रशांत मनचंदा ने कहा कि अदालत ने इस चुनाव के मद्देनजर साल 2025 में ही कुछ निर्देश जारी किए थे। इस याचिका के लंबित होने के बावजूद, बुधवार को कुछ उम्मीदवारों के साथ मिलकर उपद्रवियों ने पूरे डीयू कैंपस इलाके पर कब्जा कर लिया और मारपीट की गई। छात्रों और उपद्रवियों के पास बंदूकें और पेचकस थे। इस घटना में प्रोफेसरों के साथ भी मारपीट की गई।

छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े थे
दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव से पहले बुधवार को नॉर्थ कैंपस में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। एबीवीपी का आरोप है कि NSUI-समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्रों के गुट ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं और डीयू स्टूडेंट्स पर जानलेवा हमला किया गया।इससे पहले मंगलवार को भारत नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस झड़प में कॉलेज के 19 साल के दो छात्र शामिल थे।

इस घटना के बाद पुलिस को वहां से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं थीं। इलाके की जांच करने और घटनास्थल से फोरेंसिक सबूत इकट्ठा करने के लिए क्राइम और FSL की टीमों को बुलाया गया। पुलिस ने  बताया कि मेडिको-लीगल केस और शुरुआती जांच के आधार पर कानून के मुताबिक ज़रूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। झड़प की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
डीयू में बजा चुनावी बिगुल; ABVP ने जारी किए 13 संभावित उम्मीदवारों के नाम, 18 सितंबर को होगी वोटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।