1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus के एक्टिव मामले घटकर 3.71% बचे, लेकिन रोजाना मौतों का आंकड़ा 400 के ऊपर

Coronavirus के एक्टिव मामले घटकर 3.71% बचे, लेकिन रोजाना मौतों का आंकड़ा 400 के ऊपर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2020 09:39 am IST,  Updated : Dec 11, 2020 09:39 am IST

कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई हैं, रोजाना अभी भी 400 से ज्यादा लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस की वजह से हो रही है

कोरोना वायरस के...- India TV Hindi
कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में कमी देखने को मिल रही है Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस को लेकर राहत की बात है कि एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं, नए मामलों में कमी और ठीक होने वाले लोगों की संघ्या अधिक होने की वजह से कोरोना के एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक जितने कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं उनमें अब सिर्फ 3.71 प्रतिशत की एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 11 दिसंबर सुबह तक 366749 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं और 24 घंटों के दौरान इनमें 8544 की कमी आई है।

हालांकि कोरोना से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण बनी हुई हैं, रोजाना अभी भी 400 से ज्यादा लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस की वजह से हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 414 लोगों की जान गई है और अबतक इस वायरस की वजह से कुल 142186 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 29398 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 9796769 तक पहुंच गया है हालांकि इस आंकड़े में 9290834 मामले ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए सरकार की तरफ से टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। देशभर में रोजाना भारी संख्या में कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार बुधवार को देशभर में 8.72 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और देश में कुल टेस्टिंग का आंकड़ा 15 करोड़ को पार कर गया है।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 7 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 15.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 4.91 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 1.60 करोड़ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.99 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 67.83 लाख मामले सामने आए हैं और 1.79 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। चौथे नंबर पर रूस है जहां पर 25.69 लाख कोरोना मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 45 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। पांचवें नंबर पर फ्रांस है जहां पर 23.37 लाख मामले आ चुके हैं और 56 हजार से ज्यादा की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत