1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: 24 घंटे में 46232 नए केस, लेकिन एक्टिव मामलों में फिर आई गिरावट

Coronavirus: 24 घंटे में 46232 नए केस, लेकिन एक्टिव मामलों में फिर आई गिरावट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2020 09:30 am IST,  Updated : Nov 21, 2020 09:30 am IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 4047 की कमी आई है अब देश में कोरोना वायरस के 439747 एक्टिव केस बचे हैं।

शुक्रवार को मुंबई की...- India TV Hindi
शुक्रवार को मुंबई की एक गारमेंट मार्केट में काम करने वाले व्यक्ति के कोरोना टेस्ट के लिए नमूने लेते स्वास्थ्यकर्मी Image Source : PTI

नई दिल्ली। शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में बढ़ोतरी के बाद आज शनिवार को एक्टिव केस फिर से घट गए हैं जो कुछ हद तक कोरोना से राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 4047 की कमी आई है अब देश में कोरोना वायरस के 439747 एक्टिव केस बचे हैं।

हालांकि कोरोना के एक्टिव केस घटने के बावजूद पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 46232 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 90,50,597तक पहुंच गए हैं। हालांकि इसमें अधितर लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल 8478124 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, रिकवरी रेट जरूर सुधरा है लेकिन मौतें कम नहीं हो रही, 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना की वजह से 564 लोगों की जान गई है और अबतक इस वायरस से पूरे देश में 132726 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए सरकार की तरफ से टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है। देशभर में रोजाना भारी संख्या में कोरोना टेस्ट हो रहे हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार शुक्रवार को देशभर में 10.66 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं और देश में कुल टेस्टिंग का आंकड़ा 13.06 करोड़ को पार कर गया है।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो दुनियाभर में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 5.79 करोड़ के पार पहुंच गया है, अबतक दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 13.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पूरी दुनिया में 4 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। दुनियाभर में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले अमेरिका में हैं जहां पर 1.22 करोड़ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 2.6 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भारत का स्थान है और भारत के बाद तीसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर 60 लाख मामले सामने आए हैं और 1.68 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई है। चौथे नंबर पर फ्रांस है जहां पर 21.09 लाख मामले हैं और 48 हजार से ज्यादा की जान गई है और पांचवें नंबर पर रूस है जहां पर 20.39 लाख मामले आ चुके हैं और 35 हजार से ज्यादा की जान गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत