1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 2.59 लाख नए केस, 3.57 लाख लोग हुए ठीक लेकिन 4209 की गई जान

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 2.59 लाख नए केस, 3.57 लाख लोग हुए ठीक लेकिन 4209 की गई जान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2021 10:12 am IST,  Updated : May 21, 2021 10:12 am IST

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन का टीकाकरण भी देशभर में धीरे धीरे बढ़ रहा है और अबतक देश में 19.18 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है

24 घंटों के दौरान देश...- India TV Hindi
24 घंटों के दौरान देश में 2.59 लाख नए कोरोना मामले आए हैं Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं और साथ में एक्टिव केस भी घट रहे हैं लेकिन कोरोना की वजह से होने वाली मौतें अभी भी चिंता का कारण हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना की वजह से 4209 लोगों की जान गई है। अबतक यह वायरस देश में 291331 लोगों की मौत का कारण बन चुका है। देश में अब कोरोना वायरस की मृत्यु दर बढ़कर 1.12 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 

हालांकि देश में पहले के मुकाबले कोरोना के मामले घटे हैं और साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है जिस वजह से देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक्टिव मामलों में 1 लाख से ज्यादा की गिरावट आई है और अब देश में 30.27 एक्टिव कोरोना केस बचे हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 259591 नए मामले दर्ज किए गए हैं और अब देश में कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2.60 करोड़ के पार पहुंच गया है। हालांकि इस आंकड़े में 2.27 करोड़ लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान भी देश में 3.57 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 20.61 लाख लोगों का टेस्ट हुआ है, यानि 24 घंटों के दौरान कोरोना के संक्रमण की दर घटकर 12.59 प्रतिशत पर आ गई है। 

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन का टीकाकरण भी देशभर में धीरे धीरे बढ़ रहा है और अबतक देश में 19.18 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है जिनमें 14.92 करोड़ को पहली डोज और 4.26 करोड़ को दोनों डोज मिल चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 14.82 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।