1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में दो हजार के पार Coronavirus के केस, मृतकों की संख्या 38 हुई

पंजाब में दो हजार के पार Coronavirus के केस, मृतकों की संख्या 38 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : May 19, 2020 09:09 pm IST,  Updated : May 19, 2020 09:09 pm IST

पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस से 22 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामले दो हजार के पार पहुंच गए।

पंजाब में दो हजार के पार Coronavirus के केस, मृतकों की संख्या 38 हुई- India TV Hindi
पंजाब में दो हजार के पार Coronavirus के केस, मृतकों की संख्या 38 हुई Image Source : INDIA TV

चंडीगढ़: पंजाब में मंगलवार को कोरोना वायरस से 22 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के मामले दो हजार के पार पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट में 34 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 38 हो गयी है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 2,002 हो गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पठानकोट के ममून के रहने वाले शख्स ने सोमवार को अमृतसर के एक अस्पताल में दमतोड़ दिया। वह टीबी से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, मंगलवार को 22 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या 2002 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, लुधियाना में जिन 19 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, उनमें आठ कैदी और दो रेलवे सुरक्षा बल के कर्मी शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि पटियाला में दो और गुरदासपुर में एक मामला सामने आया है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 95 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इसी के साथ राज्य में कुल 1642 मरीज जानलेवा संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य में 322 लोगों का कोरोना वायरस के संक्रमण का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत