1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद में Coronavirus के एक दिन में 349 नए मामले, संक्रमण ने ली 39 और लोगों की जान

अहमदाबाद में Coronavirus के एक दिन में 349 नए मामले, संक्रमण ने ली 39 और लोगों की जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2020 11:03 pm IST,  Updated : May 05, 2020 11:03 pm IST

हमदाबाद में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 349 मामले और मौत के 39 मामले सामने आए।

अहमदाबाद में Coronavirus के...- India TV Hindi
अहमदाबाद में Coronavirus के एक दिन में 349 नए मामले, संक्रमण ने ली 39 और लोगों की जान

अहमदाबाद: गुजरात में पिछले 24 घंटे में 441 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 6245 हो गए है। अहमदाबाद में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 349 मामले और मौत के 39 मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण और मौत के नए मामलों के साथ अहमदाबाद में कोरोना वायरस के, क्रमश: संक्रमण के मामले बढ़कर 4,425 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 273 हो गई है।

विभाग ने कहा कि अहमदाबाद में 84 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 704 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत