Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धारावी में आज कोरोना से 4 की मौत और संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 330 पहुंचा

धारावी में आज कोरोना से 4 की मौत और संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 330 पहुंचा

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 28, 2020 10:10 pm IST, Updated : Apr 28, 2020 10:13 pm IST

मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों का आंकड़ा 330 पर पहुंच गया

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

मुंबई: मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों का आंकड़ा 330 पर पहुंच गया वहीं, आज 4 लोगों की मौत हुई है। बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को 13 और रविवार को संक्रमण के 34 मामले सामने आए थे। आज 42 मामले आए है जो कि एक दिन में कोविड-19 के मामलों का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

उन्होंने बताया कि कुल 330 मामलों में से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। धारावी में एक अप्रैल को संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement