1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19: गोवा में एक दिन में संक्रमण के 94 मामले सामने आए

Covid-19: गोवा में एक दिन में संक्रमण के 94 मामले सामने आए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2020 11:36 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 11:36 pm IST

गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के 94 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई।

Covid-19: गोवा में एक दिन में...- India TV Hindi
Covid-19: गोवा में एक दिन में संक्रमण के 94 मामले सामने आए Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

पणजी: गोवा में शुक्रवार को कोविड-19 के 94 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,576 हो गई है जिसमें से 800 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

विभाग ने कहा कि दिन में कोविड-19 के 38 मरीज ठीक हो गए। बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 3,320 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 2,609 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई जबकि 617 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत