1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में कोरोना वायरस के 394 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 7,797 हुई, 23 और मरीजों की मौत

गुजरात में कोरोना वायरस के 394 नए केस, संक्रमितों की कुल संख्या 7,797 हुई, 23 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2020 09:10 pm IST,  Updated : May 09, 2020 09:10 pm IST

गुजरात में शनिवार को और 394 व्यक्तियों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इस महामारी के मामले 7,797 हो गए।

Coronavirus cases in Gujarat till 9th May- India TV Hindi
Coronavirus cases in Gujarat till 9th May Image Source : INDIA TV

अहमदाबाद: गुजरात में शनिवार को और 394 व्यक्तियों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इस महामारी के मामले 7,797 हो गए तथा इस संक्रमण के 23 और मरीजों की मौत के साथ ही उसके चलते मरने वालों की संख्या 472 हो गई।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि शुक्रवार शाम के बाद से 24 घंटे कोविड-19 के 23 मरीजों की मौत हो गई जो पिछले सात दिनों में 24 घंटे के अंदर मौत का सबसे कम आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के 219 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और इस तरह अबतक 2091 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 के 5234 मरीज अब भी अस्पताल भर्ती हैं। अबतक 1,09,650 लोगों का परीक्षण किया गया है।

 

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत