1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में सामने आए 68 कोरोना पॉजिटिव

गुरुग्राम में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में सामने आए 68 कोरोना पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 09:13 pm IST,  Updated : May 28, 2020 09:13 pm IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आर्थिक गतिविधियां शुरू होने के साथ की कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Coronavirus cases in Gurugram- India TV Hindi
Coronavirus cases in Gurugram Image Source : PTI

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आर्थिक गतिविधियां शुरू होने के साथ की कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को यहां कोरोना का विस्फोट हुआ। पिछले 25 घंटों में यहां कोरोना के 68 नए मामले हुए दर्ज हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से पा्रप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 209 पहुंच गई है। वहीं 190 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं 3 लोग इस बीमारी के चलते अब तक जान गंवा चुके हैं। 

वहीं हरियाणों की बात करें तों राज्य में पिछले 24 घंटों में कारोना के 123 मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1500 के पार पहुंच गई है। ताजा आंंकड़ों के अनुसार राज्य में अब 1504 लोग कोरोना से पॉजिटिव हैं। वहीं राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 604 पहुंच गई है। 

हरियाणा में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि राज्य में मास्क नहीं पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास और पंचायत अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में अधिसासी अधिकारी, सचिवों तथा स्थानीय निकायों के अन्य अधिकृत अधिकारियों के पास उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का अधिकार होगा। विज ने कहा, 'जो लोग बिना मास्क पहने हुए पाए जाएंगे या सार्वजनिक स्थानों पर थूकते पाए जाएंगे उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।' थाना प्रभारियों और चिकित्सा अधिकारियों को भी जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया है। हरियाणा में घर से बाहर जाने पर मास्क लगाने को पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।