1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश में रिकॉर्ड रफ्तार से बढ़ रहे केस, डॉ. हर्षवर्धन बोले मामले दोगुने होने की दर सुधरी

देश में रिकॉर्ड रफ्तार से बढ़ रहे केस, डॉ. हर्षवर्धन बोले मामले दोगुने होने की दर सुधरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Jun 10, 2020 11:49 pm IST

। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का कहना है कि कोरोना से प्रभावित अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना मामलों की मृत्यु दर कम है।

Dr Harshvardhan- India TV Hindi
डॉ. हर्षवर्धन बोले मामले दोगुने होने की दर सुधरी Image Source : TWIITER/DRHARSHVARDHAN

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले 2 लाख 76 हजार के पार जा चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से हर रोज कोरोना वायरस के रिकार्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का कहना है कि कोरोना से प्रभावित अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना मामलों की मृत्यु दर कम है। इतनी बड़ी जनसंख्या वाले देश में कोरोना के केस 2.5 से 3 लाख के बीच हैं। एक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रोग्राम में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोरोना मामला दोगुने होने की दर 3 दिन से बढ़कर 16 दिन हो गई है।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि चीन द्वारा दुनिया को 7 जनवरी को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी गई, जिसके बाद भारत ने 24 घंटे से भी कम समय में एक्शन लेना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस कब तक रहेगा, ये कहना बहुत मश्किल है। सच्चाई यह है कि 3 फीसदी लोग इस बीमारी की वजह से दम तोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि अभी  देश में 4 फीसदी कोरोना मरीज वेंटिलेटर पर हैं और 1.5 फीसदी कोरोना मरीज ऑक्सीजन पर। उन्होने देशवासियों से निवेदन किया कि वो सरकार द्वारा बताए जा रहे उपायों का जरूर पालन करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत