1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. COVID19: देश में पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 490 नए केस, संक्रमित लोगों की संख्या 4000 के पार

COVID19: देश में पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 490 नए केस, संक्रमित लोगों की संख्या 4000 के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 09:57 am IST,  Updated : Apr 06, 2020 09:57 am IST

देश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। देश भर में पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 490 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus Cases in India till 6th April Morning- India TV Hindi
Coronavirus Cases in India till 6th April Morning Image Source : INDIA TV

देश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। देश भर में पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 490 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4000 के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से पॉजिटिव लोगों की संख्या 4067 हो गई है। अभी तक महाराष्ट्र में सर्वाधिक 690 कोरोना वायरस पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में भी 503 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 4067 मामले सामने आए हैं। जबकि रविवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 3,577 थी। इसमें कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या 3666 है। वहीं 292 लोग इस बीमारी का मात देते हुए ठीक हुए हैं या फिर अस्पताल से छुट्टी लेकर घर जा चुके हैं। वहीं अब तक देश भर में 109 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार शाम तक मौत का आंकड़ा 83 था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत