1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: देशभर में मिले 10 हजार 853 नए मरीज, अबतक 4.61 लाख की मौत

Covid: देशभर में मिले 10 हजार 853 नए मरीज, अबतक 4.61 लाख की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2021 10:59 am IST,  Updated : Nov 07, 2021 11:17 am IST

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,49,900 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 108.21 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

Coronavirus cases in India today 7 November Covid: देशभर में मिले 10 हजार 853 नए मरीज, अबतक 4.61 लाख- India TV Hindi
Covid: देशभर में मिले 10 हजार 853 नए मरीज, अबतक 4.61 लाख की मौत Image Source : PTI

नई दिल्ली. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,853 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,43,55,536 पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,44,845 हो गयी जो 260 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, 526 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,60,791 पर पहुंच गयी है। कोरोना वायरस के रोज आने वाले मामले लगातार 30वें दिन 20,000 से कम और लगातार 133वें दिन 50,000 से कम हैं।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,44,845 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.42 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.24 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,105 मामलों की कमी दर्ज की गयी। संक्रमण की दैनिक दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 34 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.28 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 44 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,37,49,900 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। अभी तक देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 108.21 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 526 और मरीजों की मौत हुई है उनमें से 467 लोगों की मौत केरल में, 14 की पश्चिम बंगाल और 10-10 लोगों की मौत महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हुई। उसने बताया कि देश में अभी तक 4,60,791 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 1,40,372 की महाराष्ट्र में, 38,107 की कर्नाटक में, 3,214 की तमिलनाडु में, 33,515 की केरल में, 25,091 की दिल्ली, 22,903 की उत्तर प्रदेश और 19,215 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत