1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid: देशभर में मिले 10 हजार 197 नए मरीज, एक्टिव मामले- 1 लाख 28 हजार 555

Covid: देशभर में मिले 10 हजार 197 नए मरीज, एक्टिव मामले- 1 लाख 28 हजार 555

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2021 10:44 am IST,  Updated : Nov 17, 2021 10:44 am IST

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,238 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

coronavirus cases in india today latest news 17 november Covid: देशभर में मिले 10 हजार 197 नए मरीज, - India TV Hindi
Covid: देशभर में मिले 10 हजार 197 नए मरीज, एक्टिव मामले- 1 लाख 28 हजार 555 Image Source : PTI

Highlights

  • आज देश में मिले 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज
  • उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,28,555 हुई
  • लगातार 40 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम

नई दिल्ली. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,197 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,66,598 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,28,555 हो गई है, जो 527 दिन में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 301 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,64,153 हो गई।

देश में लगातार 40 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 143 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,28,555 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,238 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत है, जो पिछले 44 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 0.96 प्रतिशत है, जो पिछले 54 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,38,73,890 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 113.68 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत